डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर जिलेभर में होंगे भव्य कार्यक्रम
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिलेभर में भव्य एवं व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती एवं जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन द्वारा विस्तृत रूपरेखा तैयार कर सभी मंडलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अध्यक्ष देवांगन ने बताया कि जयंती के अवसर पर प्रत्येक मंडल में माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी एवं सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इसके लिए सभी स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प है, जिसे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, दीपक भोंडेकर, शशि भगत, तरुण सिंह, प्रशांत गुप्ता, ए. गौरी शंकर, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, गोपाल साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी, तुलसी साहू, राजू खान एवं मंडल महामंत्री सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
Subscribe to my channel

