ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा का ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान, जेवरा सिरसा में ‘टिफिन पर चर्चा’ बना आकर्षण”

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

  भिलाई । भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) द्वारा सेवा और जनसंपर्क के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में भिलाई जिले के जेवरा सिरसा मंडल में “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और बस्ती-बस्ती जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों और श्रमिकों से संवाद कर योजनाओं से मिल रहे लाभ एवं उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘टिफिन पर चर्चा’ रहा, जिसमें कार्यकर्ता और ग्रामीण अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर एक साथ बैठे और भोजन किया। इस सामूहिक भोज ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच संबंधों को और मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सरपंच धनेश नागवंशी, भाजयुमो जिला महामंत्री विनय सेन, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, मंडल अध्यक्ष शीतल साहू, मंडल महामंत्री भोला कुंभकार एवं हेमलाल साहू, उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, गुलाब साहू, दिलीप वर्मा, अखिलेश सिंह, समर पवार, नितेश सिंह, प्रवीण यादव, वेद साहू, सिद्धार्थ रावत, भावेश ढलानी, आकाश सिंह, सानू वर्मा, दीपक पटेल सहित भाजयुमो के जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button