ब्रेकिंग न्यूज़

अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की पहल, जरूरतमंद बेटी की शिक्षा के लिए दी आर्थिक सहायता

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। यूथ सिख सेवा समिति भिलाई द्वारा शिक्षा सहायता अभियान के अंतर्गत एक बार फिर मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंद बेटी की मदद की गई। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की पहल पर यह सहयोग प्रदान किया गया। समिति द्वारा शिक्षा सहायता हेतु फॉर्म सत्यापन के दौरान जानकारी मिली कि सेक्टर-7 स्थित बीएसपी के किराए के मकान में एक माँ और उनकी बेटी निवास कर रही हैं। बेटी के पिता का देहांत हो चुका है। हाल ही में बेटी ने 12वीं की परीक्षा दी है, जबकि उसकी माँ घरों में खाना बनाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण बेटी की स्कूल फीस शेष थी। इस पर एमजीएम विद्यालय द्वारा 50 प्रतिशत शुल्क में छूट दी गई। शेष राशि 16,120 रुपये का चेक यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया। समिति की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, वहीं जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली है।

Related Articles

Back to top button