ब्रेकिंग न्यूज़

गांव-बस्ती चलो अभियान: भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

महेंद्र सिंह। विशेष संवादाता

भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा “गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत मानपुर नगरिया में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप एवं मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के पत्रक वितरित कर उन्हें जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों ने देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को नई गति दी है। उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।वहीं मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है। इस अभियान के दौरान मण्डल मंत्री ओमसिंह सागर, सूरजपाल, ओमपाल, धनपाल, रामसिंह, शिवकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button