ब्रेकिंग न्यूज़

न्यौली में भाजपा नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत, स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

दीपक कुमार। विशेष संवादाता

न्यौली। सेंट वी.एन. पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर मानपुर नगरिया में भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी के स्वागत समारोह के साथ विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय संचालक एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मां शारदे, स्वामी विवेकानंद, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नगरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात वार्षिक परीक्षाफल घोषित करते हुए विभिन्न कक्षाओं में प्रथम से पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं चेक देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि छात्र राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सर्वांगीण विकास ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। वहीं जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा की नवगठित कार्यकारिणी समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौहान ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय सोलंकी, आकाशदीप वर्मा रानू, जिला उपाध्यक्ष केपी सिंह जाटव, मीडिया प्रभारी संजय पुंढीर आदर्श, जिला मंत्री विजयलक्ष्मी कश्यप, बृजेन्द्र सिंह गौर, ब्रह्मानंद सोलंकी, दिनकर राव चतुर्वेदी, आराम सिंह शाक्य, मनवीर वैश, प्रशांत कश्यप, किशोर चौहान, विपिन चौहान, कर्मवीर सोलंकी, अभय प्रताप सोलंकी, रामवीर बघेल, राजकुमार यादव, जयविंदर यादव, शिवम सोलंकी, दुष्यंत चौहान, आलोक शर्मा, सुधीर शर्मा, शिवानी चौहान, ज्योति मिश्रा, विनोद खरवार, विकास शर्मा, डॉ. राजीव बरबारिया, विकास मौर्य, विशाल सोलंकी, उदयवीर कश्यप, आरती चौहान, नेहा साहू, राजेश्वरी कश्यप, प्रिया कश्यप, लवली सोलंकी, हिमानी मौर्य, नेहा चौहान, कुमकुम बघेल, निदा खान, अनुपम परमार, आराम सिंह, रामबहादुर, नेम सिंह कश्यप, रोहित बघेल, राजेश बघेल, वीरेश लोनिया, रामू सोलंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button