निपुण आकलन के बाद विद्यार्थियों को वितरित किए गए रिपोर्ट कार्ड
दीपक कुमार। विशेष संवादाता

न्यौल। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर, सोरों (कासगंज) में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से निपुण आकलन सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आकलन के उपरांत राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा तैयार निपुण विद्यार्थियों के विस्तृत रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को वितरित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों की भाषा एवं गणितीय दक्षताओं का सूक्ष्म मूल्यांकन किया गया। रिपोर्ट कार्ड में प्रत्येक छात्र की पढ़ने, लिखने, समझने तथा गणितीय कौशल की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों की प्रगति को आसानी से समझ सकें।प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य बालवाटिका से कक्षा 2 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान का विकास करना है, जिसके लिए विद्यालय लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर सहायक अध्यापक होरीलाल एवं एजुकेटर लक्ष्मी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों के आकलन एवं रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाई।
Subscribe to my channel


