ब्रेकिंग न्यूज़

सतनाम भवन भिलाई में दादा नकुल देव ढीढी व जैजलाल राय की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में 12 अप्रैल को मंत्री दादा नकुल देव ढीढी एवं स्व. जैजलाल राय की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों व सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्री गैदलाल राय (पूर्व अध्यक्ष, गुरु घासीदास सेवा समिति) रहे, जबकि अध्यक्षता बी.एल. कुर्रे (अध्यक्ष) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जवाहर लाल कौशल, श्रीमती कृष्णा पात्रे एवं फत्तूराम जोशी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु गद्दी की सामूहिक गुरुआरती, तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री गैदलाल राय ने दादा नकुल देव ढीढी के योगदान को याद करते हुए बताया कि वे गुरु घासीदास जयंती के प्रवर्तक थे और उन्होंने समाजहित में 150 एकड़ भूमि दान की थी। अध्यक्षीय उद्बोधन में बी.एल. कुर्रे ने स्व. जैजलाल राय के सरल एवं सेवा भावी जीवन को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही सतनाम भवन की नींव रखी गई, जो आज पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। श्री जवाहर लाल कौशल ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा, वहीं श्रीमती कृष्णा पात्रे ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री रमेश कुमार बघेल एवं श्रीमती शीतल चेलक ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण— श्रीमती उर्मिला भास्कर (उपाध्यक्ष), आर.सी. देशलहरा (कोषाध्यक्ष), दिवाकर गायकवाड़, टेकराम बंजारे (सचिव), एस.आर. नौरंगे, रूपेश बारले, त्रिलोचन डेहरे, शंभू डहरिया, सतीश डहरे, किशोर भारद्वाज, मनबोधी कुर्रे, श्रीमती सागर टंडन, योगेश्वर चतुर्वेदी, नोहर सिंह कुर्रे, कैलाश चतुर्वेदी, बिसाहूराम बघेल, श्रीमती भामनी बंजारे, उषा देशलहरा, श्रीमती शीतल चेलक, श्रीमती सरस्वती जांगड़े, रामजी गायकवाड़, भागवत बंजारे, जे.आर. सोनवानी, टी.आर. कोसरिया, शांतिलाल मिर्चे, आर.आर. टांडिया, सरयू प्रसाद बारले, नंद कुमार खरे, पवन कोसले सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र महिलांग एवं आभार प्रदर्शन एन.आर. गिलहरे द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button