ब्रेकिंग न्यूज़

अंबेडकर जयंती पर भिलाई में स्वच्छता अभियान, दीप प्रज्ज्वलन कर दी श्रद्धांजलि

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला भिलाई के पावर हाउस चौक पर स्वच्छता अभियान ए7वं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सह-प्रभारी के रूप में श्री मदन सेन एवं श्री खगे केसरिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, दीपक भोंडेकर, शशि भगत, तरुण सिंह, प्रशांत गुप्ता, ए. गौरी शंकर, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, गोपाल साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी, तुलसी साहू, राजू खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button