5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में दुर्ग में फूटा आक्रोश, युवा कांग्रेस की मशाल रैली; आरोपी को फांसी देने की मांग

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। उतई में 5 वर्षीय बालिका के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मशाल रैली निकाली। कार्यकारी अध्यक्ष इमाम खान के नेतृत्व में 200-250 कार्यकर्ताओं ने गदा चौक से सुपेला घड़ी चौक तक रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली के दौरान “बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे दोषी जिंदा हैं” जैसे नारे लगाए गए।रैली के समापन पर मीडिया से बातचीत करते हुए इमाम खान ने कहा कि प्रदेश में यह एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मुद्दा बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता है, वहीं इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार कर रही हैं। पिछले एक साल में बढ़ते अपराध और नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए उन्होंने सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। इमाम खान ने मांग की कि मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत सुनवाई कर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने से पहले लोग सौ बार सोचें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15-20 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस और उग्र आंदोलन करेगी। इस मशाल रैली में सौरभ गायकवाड, गोपी नाहर, हाशिम खान, अरुण गुलाटी, जफर खान, रितेश नायर, मनीष बांधव, अनीस खान, दीक्षा, रागिनी, प्रीति, सुनीता, एटलस सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।
Subscribe to my channel


