भिलाई: चोरी के जेवरात समेत सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी 12 महीने से फरार था
गुरमीत सिंह मेहरा। भिलाई

दुर्ग-भिलाई में चोरी के मामलों में पिछले 12 महीने से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एंव पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नसर सिद्धीकी के नेतृत्व में अपराधो की रोकथाम के लिए भिलाई शहर में पुलिस लगातार अभियान चला रही है।धरपकड़ के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति सोने के जेवरात बिक्री करने गदा चौक सुपेला आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस को सादी वर्दी में लगाया गया। हुलिया के आधार पर सदेही गदा चौक सुपेला पहुंचा जंहा उसें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पता पूछने पर अपना नाम बाबा उर्फ अजेन्द्र मिश्रा ग्राम सिंघौरी राजनांदगांव का रहने वाला बताया। पुलिस के कड़ी पूछताछ के बाद बताया कि सोने का झुमका को वर्ष 2021 में कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला से अपने पिता राजेन्द्र मिश्रा के साथ मिलकर अपने शिष्य के घर चोरी किया था। सुपेला थाना द्वारा आरोपी के पिता को कुछ महीने पहलें गिरफ्तार जेल भेजा था। पिता की गिरफ्तारी की सूचना फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश में काफी समय से जुटी थीं आरोपी की मुखबिर द्वारा निगाह रखी जा रही थी आरोपी बाबा उर्फ अजेन्द्र मिश्रा को सुपेला पुलिस के द्वारा काफी मेहनत और बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी अपने पिता के साथ मिलकर अपने ही शिष्यों के घर जाकर पूजा किया। मौके का फायदा उठाते हुए चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ चोरी कई प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने बाबा उर्फ अजेन्द्र मिश्रा,पिता राजेन्द्र मिश्रा उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघौरी, थाना खैरागढ,राजनांदगांव के पास सोने का झुमका 01 जोड़ी 11 ग्राम कीमती 55,000 रूपये बरामद किए आरोप गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा।इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा उप.निरी.प्रमोद श्रीवास्तव सउनि राजेश सिंह आरक विकास तिवारी विषेश योगदान रहा।
Subscribe to my channel


