ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई इस्पात संयंत्र में डॉ. अंबेडकर जयंती गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल 2026 को श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी कला मंदिर में आयोजित मुख्य समारोह का आयोजन बीएसपी के औद्योगिक संबंध विभाग एवं बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम से पूर्व निदेशक प्रभारी (भिलाई इस्पात संयंत्र) चित्त रंजन महापात्र ने सेक्टर-6 स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी चित्त रंजन महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) ए.के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार, कार्यपालक निदेशक (खदान) कमल भास्कर, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ए.बी. श्रीनिवास, महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन) जे.एन. ठाकुर, महाप्रबंधक (एचआर-आईआर एवं सीएलसी) विकास चंद्रा, अध्यक्ष (बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ) कोमल प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अपने संबोधन में चित्त रंजन महापात्र ने डॉ. अंबेडकर को सामाजिक समरसता और समानता का मार्गदर्शक बताते हुए उनके संविधान निर्माण में योगदान को याद किया। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए बाबा साहब के संघर्ष को प्रेरणादायक बताया।बीएसपी एससी/एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) ए.बी. श्रीनिवास ने स्वागत उद्बोधन दिया और महासचिव विजय कुमार रात्रे ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं विचारों पर आधारित स्मारिका ‘नया सवेरा’ का विमोचन किया गया। साथ ही सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए अशोक कंगाली एवं कमल टंडन को ‘भीमराव अंबेडकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 की छात्रा स्नेहा एवं मनप्रीत कौर ने क्रमशः अंग्रेजी एवं हिंदी में अपने विचार प्रस्तुत कर सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका मीणा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी ने किया। उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यगण कुमार भारद्वाज (उपाध्यक्ष), वेद प्रकाश सूर्यवंशी (उपाध्यक्ष), शशांक प्रसाद (उपाध्यक्ष), रमेश चंदवानी (उपाध्यक्ष), विजय कुमार रात्रे (महासचिव), परमेश्वर लाल (संगठन सचिव), कालीदास बघेल (जोनल सचिव), संजय कुमार (जोनल सचिव), कुंज लाल ठाकुर (जोनल सचिव), यशवंत नेताम (जोनल सचिव), जितेन्द्र कुमार भारती (जोनल सचिव), अनिल कुमार खेलवार (कोषाध्यक्ष), नरेश चंदा (उप कोषाध्यक्ष), धरमपाल राम (कार्यकारिणी सदस्य), हेमन्त भुआर्य (कार्यकारिणी सदस्य), धनंजय मेश्राम (कार्यकारिणी सदस्य), लेखराम घरेन्द्र (कार्यकारिणी सदस्य) सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button