ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ने भिलाई में डॉ. अंबेडकर की 136वीं जयंती पर किए व्यापक आयोजन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के नेतृत्व में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती जिलेभर में विभिन्न मंडलों द्वारा प्रभावशाली कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने बताया कि भाजपा द्वारा प्रतिवर्ष बाबा साहब की गरिमा के अनुरूप राष्ट्रव्यापी स्तर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये आयोजन समाज में समरसता और जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 13 अप्रैल को पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी अंबेडकर प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों एवं प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई की। वहीं संध्या समय विकासखंडों, नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। 14 अप्रैल को जयंती के अवसर पर सभी मंडलों एवं जिला कार्यालय में बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं देश के प्रति योगदान को स्मरण किया गया। यह आयोजन भाजपा के छह प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल है, जिसे बूथ स्तर तक आयोजित करने की योजना बनाई गई है। विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत बाबा साहब के अनुयायियों की बहुलता वाले क्षेत्रों में समरसता भोज का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम के सह-प्रभारी मदन सेन एवं खगेश केसरिया रहे, जिनके मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष तुलसीराम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, दीपक भोंडेकर, शशि भगत, तरुण सिंह, प्रशांत गुप्ता, ए. गौरी शंकर, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, गोपाल साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी, तुलसी साहू, राजू खान सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button