पाटन में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज जयंती पर भव्य सम्मान समारोह
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

पाटन। संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, जनपद पंचायत के सामने पाटन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संत श्री सेन जी महाराज के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल एवं अध्यक्षता विधायक रिंकेश सेन ने की। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू, नेहा बाबा वर्मा, लक्ष्मी नारायण सेन, संतोष सेन, निशा सोनी, चंद्रहास देवांगन, भीखम सेन, भुवनलाल कौशिक, पार्षद नरेश श्रीवास, सुरुचि उभरे एवं किलेश्वरी उमरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। इस अवसर पर कल्पना नारद साहू ने कहा कि संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज भगवान विष्णु के परम उपासक थे, जिन्होंने अपने भक्ति भाव से सेन समाज का मान-सम्मान बढ़ाया। वहीं योगेश निक्की भाले ने समाज को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेन समाज हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्य अतिथि विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन अत्यंत पवित्र है और सेन समाज सेवा, समर्पण एवं पवित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न संस्कारों तक सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। समाज की एकता को सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्होंने सभी वर्गों की सहभागिता से विकास पर बल दिया। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि नारी सशक्तिकरण एवं आरक्षण विषयक एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम 16 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें वे शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Subscribe to my channel


