ब्रेकिंग न्यूज़

कोसा नगर कांग्रेस ने श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसा नगर (सुपेला) द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कृष्णा नगर स्थित अंबेडकर चौक में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष साडा भिलाई बृजमोहन सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंहनाथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। अपने उद्बोधन में मुकेश चंद्राकर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पी ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के महान निर्माता थे। उन्होंने जीवनभर छुआछूत, भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया। उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को अपनाना आज भी उतना ही प्रासंगिक है।वहीं बृजमोहन सिंह ने कहा कि बाबा साहब की जयंती केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंहनाथ ने बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान गिरवर बंटी साहू (सभापति, नपा भिलाई), मो. रफीक खान, दुर्गेश ताम्रकर, घटोत्कच शुक्ला, फारुख खान, राजेन्द्र महिलांग, पिंकी वर्मा, कीर्ति सिंह, अंजलि भवते, जितेश बंजारे, अरविंद ताम्रकार, हीरा शंकर साहू, मिथिला पांडे, स्माइल खान, राजेश यादव, मो. शोएब खान, रूपचंद गुर्जर, रजा सिद्दीकी, प्रमोद यादव, संदीप कुमार, अशोक रामटेक, शेख अब्दुल, चमन, अजय यादव, विजय प्रताप गौंड़, धन्नूलाल टंडन, हेमन, रिंकू, अशोक देवांगन, मुकेश सिंह, नीरज, आशीष, अमर, मनोज सहित समाज के अध्यक्ष बी.आर. मेश्राम, सचिव एच.डी. नागवंशी, दिनेश वासनिक, महेंद्र रंगारी, प्यारेलाल, अनिल गजभिए, पारस रंगारी, सुरेंद्र बोरकर, अमोल मेश्राम, गुलशन बांसोड़ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रमाबाई अंबेडकर महिला समिति की अध्यक्ष रामेश्वरी सोनपिपरे, सचिव हेमलता रामटेक, प्रीति श्रीरांगे, दीपिका वासनिक, पूजा मेश्राम, बबीता रामटेक, प्रमिला खोबरागड़े, दीपमाला मेश्राम, बूंदाबाई मेश्राम, फेकन बाई नागवंशी, कलाबाई वासनिक, सुशीला मेश्राम, शिलाबाई रामटेक, वर्णमाला मेश्राम, शारदा एवं श्याम कंवर सहित अन्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button