भाजयुमो भिलाई ने मनाई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया संकल्प
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) भिलाई द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कैंप मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30, प्रगति नगर (राम जानकी मंदिर, सुभाष चौक) स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के सदस्यों ने बाबा साहेब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को आत्मसात करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। समानता और सामाजिक समरसता के जिस मार्ग को उन्होंने दिखाया, उस पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदित्य पिपरे (प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख एवं संभाग प्रभारी), आकाश ठाकुर (प्रदेश मंत्री भाजयुमो), अमित मिश्रा (प्रदेश सह प्रमुख आईटी सेल), सौरभ जायसवाल (जिला अध्यक्ष भाजयुमो), शिरीष अग्रवाल (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा), निहारिका मिश्रा, त्रिलोचन सिंह (जिला उपाध्यक्ष), विजय सिंह (जिला प्रवक्ता), विनय सेन (जिला महामंत्री भाजयुमो), लाहौरी प्रसाद (अध्यक्ष, आंबेडकर विकास समिति), खगेश कोसरिया (अध्यक्ष, एससी मोर्चा), मनोज तिवारी (संयोजक, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ), तरुण सिंह (कैंप मंडल अध्यक्ष), लतेल यादव (महामंत्री), अशोक गुप्ता (किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), संजय जायवाल, सत्या देवी जायवाल (पार्षद), विनोद चेलक (पार्षद), रश्मि साव (जिला मंत्री महिला मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में नितेश मिश्रा, दुर्गेश चौधरी, अभिषेक मिश्रा, भोला साहू, राजकुमार जायवाल, तुषार देवांगन, नवीन सिंह, चंदन यादव, अपर्णा मुखर्जी, जयंत शर्मा, रमेश चौधरी, रामानुज प्रसाद, धर्मेंद्र पांडेय, राज मिश्रा, रामभुवन, लिंगेश्वर राव, आशुतोष तिवारी, भूपेश द्विवेदी, वीरू सोनकर, सोनू जैन, नितेश सिंह, कुणाल गुप्ता, अवतार सिंह गिल, अभिषेक पांडे, मनीष चौधरी, नरेंद्र वर्मा, अखिलेश सिंह, सतबीर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। इस कार्यक्रम की जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा द्वारा दी गई।
Subscribe to my channel


