ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई सेक्टर-6 में गुरु घासीदास सेवा समिति ने मनाई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर-6 भिलाई द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री एम.डी. महिलकर रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री बी.एल. कुर्रे ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में हाईकोर्ट अधिवक्ता श्री टी. दास, सेक्टर-9 अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. ए.डी. बनर्जी, डॉ. जीवन लाल घीडले तथा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री महिलकर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के निर्माता थे। उन्होंने “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के संदेश को आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया और संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय के महत्व पर जोर दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री बी.एल. कुर्रे ने समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता बताई तथा समिति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब के समानता के सिद्धांतों को धरातल पर उतारना ही संस्था का लक्ष्य है। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता श्री टी. दास ने बाबा साहेब के कानूनी योगदान और न्याय व्यवस्था में उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. ए.डी. बनर्जी एवं डॉ. जीवन लाल घीडले ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अंबेडकर जी के विचारों की प्रासंगिकता बताई। श्रीमती उर्मिला भास्कर ने महिलाओं के अधिकारों के लिए बाबा साहेब के योगदान को रेखांकित करते हुए महिलाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें कु. प्रकृति सूर्यवंशी ने अपने विचार व्यक्त किए, श्रीमती रामेश्वरी गायकवाड ने गीत प्रस्तुत किया तथा मास्टर मृयांश गायकवाड एवं कुमारी परिधि टंडन ने अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें दिवाकर गायकवाड, टेक राम बंजारे, राजेन्द्र महिलांग, आर.सी. देशलहरा, एस.आर. नौरंगे, रूपेश बारले, त्रिलोचन डेहरे, शंभू डहरिया, सतीश डेहरे, किशोर भारद्वाज, मनबोधी कुर्रे, श्रीमती सागर टंडन, नोहर सिंह कुर्रे, कैलाश चतुर्वेदी, बिसाहूराम बघेल, भामनी बंजारे, उषा देशलहरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्री एन.आर. गिलहरे ने किया, जबकि अंत में सदस्य श्री योगेश्वर चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी ने बाबासाहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button