दुर्ग में 5 FSTP प्लांट संचालित, सेप्टिक टैंक सफाई को लेकर प्रशासन की सख्त अपील
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत दुर्ग जिले में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 05 फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) स्थापित कर सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इनमें ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (दुर्ग), पथरिया एवं लिटिया (धमधा), तथा पतोरा एवं रानीतरई (पाटन) शामिल हैं, जहां सेप्टिक टैंक की वैज्ञानिक तरीके से सफाई और अपशिष्ट का सुरक्षित निपटान किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सेप्टिक टैंक सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सक्शन मशीन युक्त वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। राज्य स्तर से धमधा और पाटन जनपद को पहले ही वाहन दिए जा चुके हैं, वहीं कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा जनपद पंचायत दुर्ग के लिए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे ने बताया कि इन प्लांट्स का संचालन जनपद पंचायतों के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को घर के सेप्टिक टैंक की सुरक्षित, सस्ती और तकनीकी सफाई की सुविधा मिल रही है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों के सेप्टिक टैंक को हर 03 से 04 वर्षों में अनिवार्य रूप से खाली कराएं। निर्धारित नंबरों पर सूचना देने पर संबंधित FSTP से वाहन भेजकर न्यूनतम दरों पर सफाई की जाएगी और अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निपटान किया जाएगा। संपर्क के लिए नंबर: जिला स्तर: 2214040कोलिहापुरी (दुर्ग): भूपेन्द्र कुमार यादव – 9770547944, निमेष भोईर – 9977030456 पथरिया (धमधा): नीरज कुमार साहू, सूरज कुमार साहू – 7869847187 लिटिया (धमधा): मिथलेश यदु – 9098878427 पतोरा (पाटन): भुनेश्वर साहू – 9691398116, नरेश महतो – 8085520725 रानीतरई (पाटन): कन्हैया पाण्डे – 9981368908 इसी के साथ जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर भी सख्ती दिखाई है। हाल ही में बाहरी राज्यों से आए कुछ निजी वाहनों द्वारा अधिक शुल्क लेकर सेप्टिक टैंक खाली कर अपशिष्ट को खुले स्थानों और नहरों में फेंकने की शिकायतें सामने आई थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए पाटन के धौराभाटा में थाना उतई तथा धमधा के मुरमुंदा में थाना नंदनी नगर द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध रूप से अपशिष्ट फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।
Subscribe to my channel


