मजदूर दिवस पर सनातन धर्म परिषद ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। मजदूर दिवस के अवसर पर सनातन धर्म परिषद के संयोजन में सुपेला स्थित कॉफी हाउस में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमशील महिलाओं के योगदान को सम्मानित करते हुए भिलाई नगर निगम के अंतर्गत संचालित एसआरएलएम (SRLM) केंद्र से जुड़ी लगभग 100 स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वाय. राजेन्द्र कुमार राव एवं प्रदेश अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि यह आयोजन मेहनतकश महिलाओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का एक प्रयास है। इस गरिमामय कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन (वैशाली नगर) एवं विधायक देवेन्द्र यादव (भिलाई नगर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू), नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा पुरेन्द्र साहू, नगर निगम PRO तिलेश्वर साहू, श्रीमती दिव्या भसीन एवं अधिवक्ता श्रीमती तुलसी साहू की उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाजसेवी प्रीतिबाला साहू का जन्मदिन भी सादगीपूर्वक मनाया गया। मानव अधिकार संगठन से अध्यक्ष जितेंद्र हासवानी, उपाध्यक्ष जे. सूफी रूमी एवं महासचिव डी. मोहन राव तथा प्रभात वेलफेयर सोसायटी से श्रीमती अनिता वर्मा एवं राजेश साहू ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में खेल एवं युवा क्षेत्र से कराटे एसोसिएशन के प्रतिनिधि—नेशनल मेडलिस्ट एवं कोच गिरी राव, जे.पी. राजू, राम कुमार पांडे, मांधी सोनी, भारत साहू, श्रवण साहू, शुभाष सोनी, विधि मिश्रा, काजल बेहरा एवं अमस्कांत तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के.के. सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों—राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश देशमुख, राष्ट्रीय महासचिव शिवम त्रिवेदी, राष्ट्रीय सचिव शिव शंकर अग्रवाल, प्रदेश महासचिव राजेश हरमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष कुशल साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनील तिवारी, प्रदेश संयोजक नागेन्द्र दुबे, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानसी गुलाटी, सुश्री गीतांजलि कौशिक, श्रीमती यामिनी हस्मुख, कबीर साहू एवं हीरा शंकर साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने श्रम की गरिमा, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वच्छता दीदियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
Subscribe to my channel


