तीन राज्यों में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत, जनता ने विकास पर लगाई मुहर: मनीष पाण्डेय
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा व एनडीए गठबंधन की जीत को लेकर भाजपा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, सुशासन और विकास की नीतियों का परिणाम है। मनीष पाण्डेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी सरकार के कथित कुशासन और घुसपैठ की समस्या से परेशान होकर इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने इसे जनता का सशक्त और स्पष्ट संदेश बताया।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पारदर्शी और जवाबदेही आधारित शासन व्यवस्था स्थापित की गई है, जिस पर जनता ने भरोसा जताया है। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार के अवसर और सभी वर्गों के समग्र विकास की योजनाओं ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई है। पाण्डेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी नेतृत्व की संगठनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने असम में तीसरी बार और पश्चिम बंगाल में पहली बार मिली सफलता को विकास की राजनीति की जीत बताया। पुडुचेरी में एनडीए की जीत पर उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि जनता स्थिर और विकासोन्मुख सरकार चाहती है। उन्होंने इस जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


