ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई इस्पात संयंत्र में श्रमवीरों का सम्मान, एससी/एसटी एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को सराहा, परिवार सहित किया सम्मानित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एससी/एसटी एम्प्लॉइज एसोसिएशन (पं. क्र.-6976) द्वारा कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के श्रमवीरों के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन सेक्टर-6 स्थित डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कोमल प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि एसोसिएशन लगातार कर्मचारियों तक पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं पर गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज कर्मचारी एवं अधिकारी स्वयं आगे बढ़कर अपने मुद्दे एसोसिएशन के समक्ष रख रहे हैं, जो संगठन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सेवानिवृत्त श्रमवीरों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इन कर्मठ कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 60 वर्ष संयंत्र की सेवा में समर्पित किए और संयंत्र को 11 बार प्रधानमंत्री ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे श्रमवीरों का सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दशरथ प्रसाद अहिरवार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सलाह दी कि वे अपनी सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त राशि का सोच-समझकर सही स्थान पर निवेश करें, ताकि भविष्य सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के श्रमवीर बलराम मुआर्य (इंजीनियरिंग एसोसिएट) एवं रमेश कुमार राउत (इंजीनियरिंग एसोसिएट) का एसोसिएशन की ओर से पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल, “नया सवेरा” पत्रिका, स्मृति चिन्ह, शुभकामना पत्रक एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही उनकी धर्मपत्नी का भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाल, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, जीतेन्द्र भारती, संजय कुमार, कुंजलाल ठाकुर, यशवंत नेताम, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र, कार्यकारिणी सदस्य धरमपाल राम, हेमंत आर्य, धनंजय मेश्राम, लेखराम घरेन्द्र सहित तथागत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल साखरे, मेघनाथ जांगड़े, बिसम्भर रात्रे, हेमचंद करें, रवीन्द्र ठाकुर, चंद्रकांत नाग, सालिक राम ध्रुव, चिमन लाल तारम, जगत राम रावटे, खोबाहरा राम कृशान, फगन राम एवं बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विजय कुमार रात्रे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य धनंजय मेश्राम द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button