ब्रेकिंग न्यूज़

बीएसपी एससी/एसटी एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, कर्मचारियों के हितों पर हुई चर्चा

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एस.सी./एस.टी. एम्पलाईज एसोसिएशन (पं. क्रं.-6976) की मई 2026 की मासिक बैठक डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर-6 में अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने 14 अप्रैल को आयोजित डॉ. अम्बेडकर जयंती को सफलतापूर्वक एवं सम्मानजनक तरीके से मनाने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं बीएसपी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने एससी/एसटी वर्ग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी से संगठन को मजबूत बनाने और लिए गए निर्णयों को ईमानदारी से लागू करने का आह्वान किया। कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी ने संयंत्र के सभी विभागों में एससी/एसटी विभागीय समितियों के गठन पर जोर दिया, वहीं उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी ने सदस्यता अभियान 2026-27 शुरू करने का प्रस्ताव रखा। संगठन सचिव परमेश्वर लाल ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से प्रतिमाह 200 रुपये सहयोग राशि देने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार ने सभी विभागों के मुख्य महाप्रबंधकों से मिलकर “नया सवेरा” भेंट करने की बात कही। महासचिव विजय कुमार रात्रे ने प्रत्येक माह आयोजित सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में एससी/एसटी कर्मचारियों व अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता बताई। जोनल सचिव कालीदास बघेल ने डॉ. अम्बेडकर प्रेरणा स्थल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया, जबकि कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भुआर्य ने ई-0 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एसोसिएशन के माध्यम से मार्गदर्शन देने का प्रस्ताव रखा। इसके अलावा बैठक में भिलाई टाउनशिप में बारिश से पूर्व नालियों की सफाई, क्वार्टरों में टार फेल्टिंग, फेडरेशन भवन को मान्यता प्राप्त उपाध्यक्ष को सौंपने, सतनाम भवन के समीप भव्य जैतखाम निर्माण और शहीद वीर नारायण सिंह जयंती स्टेडियम में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद, महासचिव विजय कुमार रात्रे, संगठन सचिव परमेश्वर लाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव कालीदास बघेल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button