ब्रेकिंग न्यूज़

बंगाल-असम जीत के बाद भाजपा की अहम बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग भिलाई। न्यूज़ 20 भारत /रायपुर। पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रवासी प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल भी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में चुनावी अभियान के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रवासी प्रभारियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर अपने सुझाव रखे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों को लेकर भी विस्तृत मंथन हुआ। सांसद विजय बघेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक विजय कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और ऊर्जा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके बल पर पार्टी भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Related Articles

Back to top button