गनियारी प्रीमियर लीग का भव्य आतिशबाजी के बीच समापन, शहीद वीर नारायण सिंह इलेवन” बनी चैंपियन
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग।

भिलाई। भिलाई–चरोदा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गनियारी में आयोजित गनियारी प्रीमियर लीग “GPL Trophy” का फाइनल मुकाबला उत्साह, रोमांच और भव्य आतिशबाजी के साथ गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं, वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं महिलाओं ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में खेल भावना, अनुशासन और सामाजिक एकता का अद्भुत माहौल देखने को मिला। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए “शहीद वीर नारायण सिंह इलेवन” विजेता बनी, जबकि “चंद्रशेखर आजाद इलेवन” उपविजेता रही। वहीं “डॉ. भीमराव अंबेडकर इलेवन” ने तृतीय तथा “जय हिंद इलेवन” ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में टिकेश्वर खुटेल को मैन ऑफ द सीरीज एवं बेस्ट बैट्समैन, दुर्गेश को बेस्ट बॉलर, तेजेश्वर रिगरी को बेस्ट क्षेत्ररक्षक, टिकेश्वर खुटेल को सर्वाधिक छक्का तथा मनी राम को फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता टीमों को क्रमशः 11 हजार, 7 हजार, 5 हजार एवं 3 हजार रुपए की पुरस्कार राशि तथा आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे रहे तथा अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिलाई–चरोदा श्रीमती सीता साहू ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला भिलाई के प्रवक्ता प्रेमलाल साहू एवं पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कोसरे उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. निर्मला भारती, लता ठाकुर, बसंत ठाकुर, राजेश बघेल, पुरुषोत्तम पटेल, भीखम चंद्र साहू, मंगल पारधी, चंद्रशेखर साहू, रमेश ठाकुर, संतोष साहू, मंगल ढीमर, गोविंद ठाकुर, चिंताराम ठाकुर, केशव रिगरी, पुरानिक ठाकुर, संतोष यादव, गजानंद गोस्वामी, बिसंभर साहू, हीरा सिंह ठाकुर, फूल सिंह वर्मा, मंगलू राम वर्मा, गोपाल वर्मा, रेवा राम ठाकुर, दूज राम पटेल, तोरण रिगरी एवं गणेश यादव उपस्थित थे। मुख्य अतिथि निर्मल कोसरे ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना की सीख देता है तथा ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में सीता साहू ने कहा कि खेल के माध्यम से भाईचारा, अनुशासन और संस्कार मजबूत होते हैं। वहीं प्रेमलाल साहू ने कहा कि “GPL Trophy” गांव की एकता, युवा शक्ति और सामाजिक समरसता का उत्सव है। कार्यक्रम का संचालन युगांत गिरी गोस्वामी ने तथा आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद धर्मेंद्र कौशल ने किया। इस अवसर पर कामता प्रसाद साहू, टुकेश वर्मा, हर्ष ढीमर, नीलू पाल, हरीश खरे, सालिक ठाकुर, मिलन ठाकुर, संजू वर्मा, नंदू ढीमर, गोपी ठाकुर, देवेंद्र साहू, शुभम यादव, गोविंद साहू, भीखम पटेल, पुष्कर साहू, नीलम विश्वकर्मा, साहिल वर्मा, भीषम ठाकुर, सोना राम, दुर्गेश ढीमर, राजा पाल, देवेंद्र पटेल, राजन वर्मा, खोम लाल, राम ठाकुर, टुकटुक, विकास नायक, प्रीतम रजक, निहाल चंद्राकर, भीषम बंजारे, सोनलाल, दुष्यंत, राहुल, चेलाराम, जयंत, शेष नारायण, योग पटेल, समीर खुटेल, नोवेल, अरमान, पृथ्वी, खिलेश, प्रियांश, लक्की, प्रवीण, सुभाष, खिलेश्वर, गीतेश, मिहिर, चिंटू, गौरव, गिरीश, भुनेश, आर्यन, वैभव, आयुष, शेखर पटेल, टायसन, पंकज, भावेश, परमानंद, अविनाश, दीपांशु, सोनू, नमन, गजेंद्र, बॉबी एवं जय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


