ब्रेकिंग न्यूज़

सिकोला बस्ती तालाब में स्थापित होगी 31 फीट ऊंची शिव प्रतिमा,शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन 

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 स्थित सिकोला बस्ती में तालाब के मध्य भगवान शिव की 31 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि भगवान शिव की यह भव्य प्रतिमा क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही उनकी कामना है। उन्होंने वार्ड 15 एवं 16 के नागरिकों द्वारा जनसहयोग से कराए जा रहे इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से होने वाले ऐसे कार्य आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी, जिस पर मंत्री श्री यादव ने आवश्यक कार्य कराने की घोषणा की। मंत्री श्री यादव ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए वार्ड में चल रहे विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पार्षद युवराज कुंजाम, खिलावन मटियारा, कुलेश्वर साहू, मनीष कोठारी, मन्नू साहू, उमेश यादव, बलराम यादव, बबलू यादव, महिला समूह की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button