ब्रेकिंग न्यूज़

राजनांदगांव भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर चर्चा

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दुर्ग/राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर व्यापक मंथन किया गया।बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान को गति देने का आह्वान कियाउन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना पार्टी की प्राथमिकता है। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान के लिए तत्पर रहने की बात कही। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की रीति-नीति और सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी जगन्नाथ पानीगिरि, प्रदेश मंत्री एवं जिला भाजपा प्रभारी जितेंद्र वर्मा, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, महापौर मधुसूदन यादव, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कोर कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने किया।

Related Articles

Back to top button