भाषा खेल, रोल प्ले और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों में सीखने का बढ़ा उत्साह
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग कासगंज के निर्देशन में संचालित “भारतीय भाषा समर कैंप 2026” के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन शिविर उत्साहपूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय अल्लेपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनैल, पिथनपुर भुजपुरा एवं थाना रोड विद्यालय में बच्चों ने भाषा एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में छात्र-छात्राओं को मूल अभिवादन, सामान्य संवाद, समूह परिचय, भाषा खेल, रोल प्ले, फ्लैश कार्ड गतिविधि, समूह गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला। गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से बच्चों में आत्मविश्वास, भाषा कौशल और रचनात्मकता का विकास देखने को मिला। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह अहिरवार एवं एसआरजी योगेश कुमार कुशवाहा ने विद्यालयों का भ्रमण कर शिविर गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर विभिन्न भाषा आधारित गतिविधियाँ कराईं और शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धति अपनाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह अहिरवार ने कहा कि ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। वहीं एसआरजी योगेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि आनंदमय शिक्षण वातावरण से बच्चों की सहभागिता और अभिव्यक्ति क्षमता में वृद्धि हो रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Subscribe to my channel


