ब्रेकिंग न्यूज़

ई-रिक्शा से भूमिपूजन कार्यक्रम पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के पुलगांव एवं उरला स्थित शासकीय स्कूलों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में ई-रिक्शा से पहुंचे। मंत्री के इस सरल एवं पर्यावरण हितैषी सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने ई-रिक्शा से यात्रा कर समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा आधारित वाहनों और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक होने का परिचायक है। मंत्री श्री यादव ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ छोटे-छोटे प्रयास भी देशहित में बड़ा योगदान दे सकते हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने मंत्री श्री यादव को ई-रिक्शा से पहुंचते देख उनकी सादगी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की सराहना की तथा इसे प्रेरणादायी पहल बताया।

Related Articles

Back to top button