ब्रेकिंग न्यूज़

साइकिल से निरीक्षण पर निकले निगम आयुक्त,खेल मैदान और उद्यान का लिया जाएगा

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज पार्षद विनोद सिंह के साथ जोन-4 खुर्सीपार क्षेत्र का साइकिल से प्रातः निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईटीआई ग्राउंड, श्रीराम वाटिका एवं खुर्सीपार खेल मैदान का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने आईटीआई ग्राउंड में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य इस प्रकार किया जाए जिससे भविष्य में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही खेल मैदानों में व्यक्तिगत कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर सफाई शुल्क सहित नियमानुसार किराया वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मैदानों का बेहतर रखरखाव और व्यवस्थाएं बनाए रखी जा सकें।

आयुक्त ने उद्यानों की साफ-सफाई, रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को साइकिल से प्रातः भ्रमण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का बेहतर आकलन किया जा सकता है तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने नागरिकों से भी प्रतिदिन साइकिल का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य लाभ एवं आर्थिक बचत संभव है। निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा, उप अभियंता चंद्रकांत साहू, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, अतुल यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button