ब्रेकिंग न्यूज़
शनि जयंती पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया सोनी ने की पूजा-अर्चना सैक्टर-6 शनि मंदिर में भगवान शनिदेव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। शनि जयंती के पावन अवसर पर सैक्टर-6 स्थित शनि मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया सोनी ने भगवान शनिदेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कुशल जीवन की कामना की। इस दौरान कन्हैया सोनी ने भगवान शनिदेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और न्याय का प्रकाश बना रहे तथा शनिदेव की कृपा सदैव बनी रहे। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को शनि जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
Subscribe to my channel


