जनपद क्षेत्र क्रमांक-4 उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुरेंद्र कुमार साहू को बनाया प्रत्याशी ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री पर भाजपा ने जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में उत्साह
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग/पाटन। भारतीय जनता पार्टी ने पाटन विधानसभा अंतर्गत जनपद क्षेत्र क्रमांक-4 में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेंद्र कुमार साहू को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि सुरेंद्र कुमार साहू संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहकर पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण विश्वास है कि सुरेंद्र कुमार साहू के नेतृत्व में क्षेत्र की जनता को सक्रिय, सशक्त और जनहितैषी नेतृत्व मिलेगा तथा वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। सुरेंद्र कुमार साहू को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जीत के लिए अग्रिम बधाई दी है।
Subscribe to my channel

