ब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसा नगर सुपेला (भिलाई) के नेतृत्व में अवंती बाई चौक, कोहका में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में विशाल ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ती महंगाई का बोझ डालने का आरोप लगाया। कार्यक्रम की शुरुआत साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह एवं प्रदेश सचिव इरफान खान की उपस्थिति में हुई। इस दौरान बृजमोहन सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार आम नागरिकों की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है और हर आवश्यक वस्तु के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश सचिव इरफान खान ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद देश में ईंधन के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे जनता परेशान है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कीमतों में कमी नहीं की जाती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में लालचंद वर्मा, मोहम्मद रफीक, इतवारी देवांगन, दर्शन सिंह, संजीत चक्रवर्ती, निरंजन बिसाई, अली हुसैन सिद्दीकी, पिंकी वर्मा, नीरा जंघेल, अशोक रामटेके, हीरा शंकर साहू, शमशेर सिद्दीकी, बुद्ध शरण बोरकर, संदीप कुमार, जागेश्वरी साहू, लादूराम सिन्हा, दीपक भाटिया, युवराज चौरसिया, भानु प्रताप जंघेल, मोहम्मद शोएब खान, बलदाऊ पिपरिया, कन्हैया चूरहे, नरेंद्र पिपरोल, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button