ब्रेकिंग न्यूज़

वार्ड 21, 22 और 25 की जनसमस्याओं का निरीक्षण, शीघ्र समाधान का आश्वासन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सांसद प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-संयोजक प्रमोद सिंह ने वार्ड क्रमांक 21, 22 एवं 25 का दौरा कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया। प्रमोद सिंह ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को निकटता से सुना और मौके पर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को हो रही परेशानियों के निराकरण के लिए दुर्ग सांसद विजय बघेल से चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रमोद सिंह ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से भी संपर्क कर विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने की बात कही।प्रमोद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव जनसेवा और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है। क्षेत्र की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए पार्टी और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं तथा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button