ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है, व्यक्ति विशेष के लिए नहीं : रामजी भारती भाजपा की कार्यशाला में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला द्वारा “सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 साल” विषय पर कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला प्रभारी रामजी भारती, विधायक रजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री जागेश्वर साहू, बृजेश बिचपुरिया, वीरेन्द्र साहू, महेश वर्मा, उषा बारले, दीपक ताराचंद साहू, सरस्वती बंजारे, सीता साहू, रविशंकर सिंह, ईश्वर सिंह ठाकुर, भोजराज सिन्हा, निहारिका मिश्रा, दया सिंह, शैलेन्द्र सिंह, निर्मला यादव, मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, चन्ना केशवलु, त्रिलोचन सिंह एवं पारस जंघेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का भाजपा गमछा एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए चन्ना केशवलु ने आगामी आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले के 10 मंडलों में 10 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके साथ ही मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, सूचना एवं प्रचार अभियान, मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी तथा प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें मीडिया संवाद, विशेष जनसंपर्क अभियान, जनकल्याण शिविर, प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विश्व पर्यावरण दिवस, वृक्षारोपण, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन प्रमुख हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करते हैं, किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को जन-जन तक पहुंचाना है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। कार्यक्रम के अंत में सुषमा जेठानी ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलु, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी), सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल प्रभारी बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, विजय जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन रोहित साहू, गोल्डी सोनी, शशि भगत, तरुण सिंह, रामजी निर्मलकर, कुमन साहू, घनश्याम साहू, डॉ. प्रदीप चौधरी एवं मंडल महामंत्रियों सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button