ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई संगठन जिला द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 5 जून से 23 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी रामजी भारती, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही 5 जून से 23 जून तक चलने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता और समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा के नेता कन्हैया सोनी भी शामिल हुए। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का आग्रह किया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Articles

Back to top button