ब्रेकिंग न्यूज़

भाजयुमो की वर्चुअल बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति वृक्षारोपण, योग दिवस और सुशासन उत्सव पर रहेगा विशेष फोकस

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए उनके सफल संचालन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिले एवं मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में जून माह के विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों को सेवा, समर्पण और जनजागरण के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के प्रमुख कॉलेजों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पौधों के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर युवाओं और आम नागरिकों को योग से जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत ‘सेल्फी विथ लाभार्थी’ अभियान चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के अनुभव साझा किए जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि भाजयुमो केवल कार्यक्रमों का आयोजन ही नहीं करेगा, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सकारात्मक संदेशों को पहुंचाने का कार्य भी करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button