विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृहद वृक्षारोपण अभियान आज प्रदर्शनी परिसर गार्डन में सुबह 9:30 बजे होगा आयोजन, सांसद-विधायक सहित वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा गुरुवार को प्रदर्शनी परिसर स्थित गार्डन में प्रातः 9:30 बजे से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण को बढ़ावा देना तथा समाज में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम में जिले के प्रभारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, दुर्ग सांसद, विधायक, पूर्व सांसद-विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कार्यक्रम प्रभारी चन्ना केशवलु ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव संवेदनशील रहे हैं और ग्लोबल वार्मिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला भिलाई द्वारा आयोजित यह अभियान प्रधानमंत्री की प्रेरणा से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा तथा उपस्थित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लेंगे। साथ ही प्रियदर्शनी परिसर सोसायटी के निवासियों एवं आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की जाएगी।भाजपा जिला भिलाई का यह आयोजन हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।इसकी जानकारी अमित पाहुजा ने दी।
Subscribe to my channel


