श्री श्री श्री मनिनम्मा सम्बरालु सीतला माता महोत्सव में उमड़ी आस्था, सांसद विजय बघेल ने की पूजा-अर्चना
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। वार्ड क्रमांक 45 स्थित अल्लपूरी सीताराम चौक, बालाजी नगर खुर्शीपार में तेलुगु समाज द्वारा आयोजित श्री श्री श्री मनिनम्मा सम्बरालु सीतला माता महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल शामिल हुए। उन्होंने नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियों का अवलोकन कर सीतला माता की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि भिलाई “मिनी भारत” है, जहां विभिन्न राज्यों के लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ सौहार्दपूर्वक निवास करते हैं। उन्होंने तेलुगु समाज के इस आयोजन को आंध्र प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत स्वरूप बताया।संस्कृति समिति के अध्यक्ष के. श्याम सुंदर राव ने बताया कि महोत्सव वर्षों से समाज की आस्था का केंद्र रहा है। नगर भ्रमण में भगवान बालाजी की झांकी, कोबरा डांस, अलारु नृत्य, नौ दुर्गा स्वरूप, जालरी संस्कृति और विशाखापट्टनम की सांस्कृतिक झलकियां विशेष आकर्षण रहीं। विशाखापट्टनम से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों और “गोविंदा-गोविंदा” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। महोत्सव में तेलुगु युवता समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
Subscribe to my channel


