ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई नगर विधानसभा के तीनों मंडलों में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई नगर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीनों मंडलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में संगठन की आगामी गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला प्रभारी रामजी भारती तथा भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर बल देते हुए आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने संगठन की योजनाओं एवं अभियानों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और सतत जनसंपर्क ही संगठन की मजबूती का आधार है।विधानसभा प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर प्रत्येक मंडल और बूथ को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न दायित्वों का निर्धारण कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मनीष पांडेय, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पीयूष मिश्रा, श्याम सुंदर राव, मनीष अग्रवाल, पूनम शुक्ला, विनोद सिंह, रश्मि सिंह, योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, रिंकू साहू, गोल्डी सोनी, हीरामन रोहित साहू, धर्मेंद्र सिंह सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल द्वारा दी गई

Related Articles

Back to top button