ब्रेकिंग न्यूज़

भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, श्रीराम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रामकथा ने दिया संस्कार और मर्यादा का संदेश, समापन पर पहुंचे सांसद विजय बघेल

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भवानी शंकर जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 1, खम्हारिया गार्डन, जुनवानी भिलाई में 3 जून से 7 जून तक आयोजित दिव्य श्रीराम कथा का भक्तिमय वातावरण में सफल समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा परिसर श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। छत्तीसगढ़ी कथा वाचक पूज्य कांता प्रसाद जी महाराज ने अपनी ओजस्वी एवं प्रेरणादायी रामकथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, धर्म और संस्कारों का संदेश दिया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर रामकथा का श्रवण करते रहे। समापन अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल कथा स्थल पहुंचे और पूज्य कांता प्रसाद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। सांसद बघेल ने कहा कि श्रीराम कथा समाज को संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है तथा ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।कार्यक्रम के आयोजनकर्ता दीपक भोण्डेकर, समिति अध्यक्ष मंजू जांगड़े तथा संरक्षक कन्हैया सोनी एवं लोकेश पाण्डेय ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Related Articles

Back to top button