ब्रेकिंग न्यूज़

दिव्य श्रीराम कथा का भव्य समापन, श्रद्धा और भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु दिव्य श्रीराम कथा में अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल

भिलाई। खमरिया भाठा में भवानी शंकर जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित दिव्य श्रीराम कथा का अंतिम दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म और मर्यादा से जुड़ी प्रेरणादायी कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य गुरु श्री कांता प्रसाद जी महाराज का गमछा पहनाकर एवं स्मृति स्वरूप छायाचित्र भेंट कर सम्मान किया गया। श्रद्धालुओं ने उनके श्रीमुख से दिव्य रामकथा का रसपान कर धर्म, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों का संदेश ग्रहण किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) राकेश पाण्डेय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज को सत्य, त्याग, सेवा, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। कथा के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूज्य कथावाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आयोजनकर्ता दीपक भोण्डेकर,, लोकेश पाण्डेय, मंजू जांगड़े सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button