धर्मब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई:राजराजेश्वरी मंन्दिर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने की पूजा अर्चना,दया सिहं संग भाजपा नेताओं ने किया रूद्रमहाभिषेक

दुर्ग- भिलाई: भिलाई पावर हाउस राजराजेश्वरी मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय संग बोल बंम समिति सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिहं समेत भाजपा के नेताओं ने रूद्राभिषेक किया। इस दौरान कान्हा महाराज अन्य पंडितों द्वारा मंत्रोंच्यार के साथ भगवान शिव का 108 किलो, दूध, दही के पंचामृत के साथ महाभिषेक किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के हाथों तिरंगा पाकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।देश के प्रति उनका गजब प्रेम देखने को मिला। दया सिहं ने बताया कि, खुर्सीपार समेत भिलाई के अलग-अलग स्थानों में हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। विष्णुदेव साय ने दया सिंह व उनकी टीम की जमकर तारीफ की। कहा कि भोलेबाबा की अराधना में बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह और उनकी टीम लीन रहती है।भोलेबाबा का आशीर्वाद जरूर दया सिहं को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दया सिंह के साथ काफी लंबी चर्चा की। बताया जा रहा कि इस चर्चा के राजनीतिक मायने है। इसी बीच यह चर्चा संगठन को लेकर लंबी बातचीत हुई है। इस अवसर पर पूर्व सभा पति श्याम सुन्दर राव पार्षद भोज राज सिन्हा वीणा चंद्राकार लक्ष्मी दिवाकर ईश्वरी नेताम गिरजा बंछोर प्रियंका साहू लक्ष्मी साहू शकुंतला साहू विनोद चेलक सरिता बघेल संजय सिंह उपासना साहू और बोल बम समिती बिजेंद्र मिश्रा मुकेश शर्मा राकेश प्रसाद प्रशांत कुमार विवेक कोसल आनंद सिंह पवन मिश्रा कामदेव क्रमाकार शीतल कुमार रॉकी साहू विनोद गुप्ता प्रकाश सिंह गौरव गोरघाटे रवि राजपूत संतोष चौहान रमेश साहू कन्हैया लाल नंदू गुप्ता प्रदीप पांडे विनय शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button