दिव्य अनुभूति स्कूल कोहका में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन, बच्चों को वितरित की गई पाठ्य सामग्री
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, कन्हैया सोनी सहित अतिथियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। दिव्य अनुभूति स्कूल, कोहका में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों को कॉपी, पेंसिल और पुस्तकें वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण और आनंदमय माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कन्हैया सोनी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) शामिल हुए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनका एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास एवं सीखने की प्रेरणा बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


