ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व विधायक विद्यारतन भसीन की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कन्हैया सोनी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जनप्रिय नेता स्वर्गीय विद्यारतन भसीन की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें जनसेवा और विकास के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी भी शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा कहा कि भसीन जी हम सभी के मार्गदर्शक रहे हैं। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। उन्होंने जनसेवा, संगठन और समाज के प्रति जो आदर्श स्थापित किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। कन्हैया सोनी ने कहा कि स्वर्गीय भसीन जी का योगदान क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए अविस्मरणीय है। उनकी स्मृतियां और उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button