ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिला कार्यालय में बूथ कार्यकर्ता प्रशिक्षण व डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को लेकर बैठक संपन्न

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, सह-प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। बैठक में आगामी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) की तैयारियों की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति तय की गई। बैठक में विधानसभा स्तरीय डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के प्रशिक्षण प्रभारी भी उपस्थित रहे। बताया गया कि प्रत्येक विधानसभा में डीएलपी के सफल संचालन के लिए तीन-तीन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जो बूथ स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन करेंगे। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी दस दिनों के भीतर प्रत्येक बूथ तक डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम पहुंचाकर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, सोशल मीडिया के उपयोग तथा तकनीकी दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश आईटी सेल के हर्षित चौकसे ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की कार्यप्रणाली और उद्देश्य की जानकारी दी, जबकि पद्मनाभन ने प्रशिक्षण से संबंधित तकनीकी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नव-नियुक्त मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों का परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुषमा जेठानी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से मनीष अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह, नटवर ताम्रकार, पूनम शुक्ला, चन्ना केशवलु, त्रिलोचन सिंह, चंद्रकांता मांडले, हेमंत देवांगन, गोपाल कृष्ण वर्मा, विजय जायसवाल, बिजेन्द्र सिंह, पारस जांघेल, रवि कश्यप, मनोज तिवारी, मदन सेन, जाकिर हुसैन, विजय सिंह चौहान, सौरभ जायसवाल, डॉ. प्रदीप चौधरी, सुभाष शर्मा, मंजूषा साहू, भारती साहू, सत्यम व्यास, अनिल सोनी, तरुण सिंह, विजय भौंडेकर, धर्मेंद्र सिंह, ए. गौरी शंकर सहित जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button