ब्रेकिंग न्यूज़

शिव मंदिर कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी में भाजपा परिवार ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण शिव मंदिर, कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी भिलाई में भाजपा परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित जिले एवं मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ का प्रत्येक संस्करण समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला, प्रेरणादायी और अनुकरणीय होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता और राष्ट्रहित के विषयों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button