टीवी मुक्त भारत 2.0 अभियान के तहत शीतलापारा में निःशुल्क एक्स-रे जांच शिविर आयोजित
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई-3। टीबी मुक्त भारत 2.0 अभियान के अंतर्गत भिलाई-3 स्वास्थ्य केंद्र द्वारा वार्ड क्रमांक 09 शीतलापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से निःशुल्क टीबी जांच एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 78 स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में लोगों को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। संदिग्ध मरीजों की हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें आगे की जांच एवं उपचार के लिए मार्गदर्शन दिया गया। जांच के दौरान 5 लोगों को बलगम परीक्षण के लिए भेजा गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 09 की पार्षद कुसुम विपिन चंद्राकर ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर जांच और उपचार बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चन्द्रहास ठाकुर (एक्स-रे टेक्नीशियन), श्रीमती स्वामी (स्टाफ नर्स), डुमेश्वर यादव, भूपेंद्र सिन्हा एवं देवेंद्र राजपूत ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने बताया कि टीबी मुक्त भारत 2.0 अभियान का उद्देश्य समय पर मरीजों की पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से समाज को टीबी मुक्त बनाना है। इस दौरान मितानिन गीता साहू सहित भीमेश्वरी पटेल, ममता पटेल, गीता वर्मा, परसराम सोनी, राजेंद्र देवांगन, शकुन देवांगन, मुकुंद साहू, कमला वर्मा, कुमुद वर्मा, आशा बाई और तेजेश्वरी पटेल की सक्रिय सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से टीबी के लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए जांच कराने की अपील की।
Subscribe to my channel


