ब्रेकिंग न्यूज़

श्री राम जन्मोत्सव समिति के चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी घोषित वाई. नारायण राव बने अध्यक्ष

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई नगर। श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में चरोदा प्रखंड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री श्री बुद्धन सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष श्री मदन सेन की सहमति एवं उपस्थिति में चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष मदन सेन ने बताया कि नई कार्यकारिणी में श्री वाई. नारायण राव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर श्री पी. एन. शर्मा, श्री सुशील यादव, श्री के. वीरभद्र राव एवं श्री सुब्रत दास को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर श्री सत्य प्रकाश शर्मा एवं श्री सुनील बैठा, मंत्री पद पर श्री मनजीत लहरे, श्रीमती माला भट्ट, श्री हरीश साहू एवं श्री लेखराम यादव तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री रिंकु तिवारी को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में श्री आर. एस. श्रीनिवास को मीडिया प्रभारी, श्री हितेश चन्द्र साहू को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी, श्री देवमय मित्रा को कार्यालय प्रभारी तथा श्रीमती केदारेश्वरी (मीनाक्षी) को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।कार्यकारिणी सदस्यों में श्री बी. ए. नायडू, श्री राकेश कुमार गजेन्द्र, श्री बी. नागु (बाबा), श्री उमाशंकर चक्रधारी, श्री वीरू नायक, श्री राजेश विश्वकर्मा, श्री कमल तांडी, श्री लोही दास, श्री मलय बनर्जी, श्री वासु शिखा, श्री ए. कृष्णा, श्री गणेश प्रसाद, श्री दिनेश गढ़ेवाल, श्री ए. वी. शंकर राव एवं श्री हेमराज बाग को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त महिला शाखा की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुधा बर्मन की नियुक्ति की गई है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button