भोजराज सिन्हा बने भाजपा प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की कार्यसमिति के सदस्य, प्रमोद सिंह ने दी बधाई
भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाओं का दौर जारी

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की कार्यसमिति में भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद भोजराज सिन्हा को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश आईटी सेल के सह संयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने भोजराज सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। प्रमोद सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भोजराज सिन्हा प्रदेश नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की कार्यसमिति सदस्य के रूप में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नगरीय निकायों में संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।
Subscribe to my channel


