ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम औरी में अमृत सरोवर का लोकार्पण, सांसद विजय बघेल ने कहा – जल संरक्षण से समृद्ध होगा गांव और भविष्य

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। पाटन विकासखंड के ग्राम औरी में लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में निर्मित अमृत सरोवर का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के प्रयासों से निर्मित लगभग 3 करोड़ लीटर जल संग्रहण क्षमता वाला यह अमृत सरोवर जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सरोवर के तट पर स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर इस स्थल को आस्था और पर्यटन का नया केंद्र बना रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने लोकार्पण के बाद धर्मपत्नी रजनी बघेल, पुत्र सौरभ बघेल, पुत्रवधू पल्लवी बघेल, पुत्री प्रतीक्षा बघेल एवं दामाद अनंत उपाध्याय के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण पूजा महायज्ञ में भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और जनकल्याण की कामना की। अपने संबोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य जल संरक्षण और गांवों को जल-संपन्न बनाना है। उन्होंने कहा कि यह सरोवर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों, संचेती फाउंडेशन (सेवा, समर्पण, सत्कर्म) एवं एसएमएस लिमिटेड (इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी) के सहयोग से यह कार्य मात्र एक माह में पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि यदि यही कार्य पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया से होता तो इसकी लागत एक करोड़ रुपये से अधिक आती।सांसद ने इस कार्य में सहयोग देने वाले लिलेश देशमुख, राघवेन्द्र, राजेश सिंह, भूपेंद्र यादव, अजय पाणीकर, देवेंद्र यादव सहित सभी सहयोगियों की सराहना की। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह,संजय बघेल, कीर्ति नायक, कमलेश वर्मा, नीलम चंद्राकर, कस्तूरी बंजारे, पवन शर्मा, तृप्ति चंद्राकर, भागचंद जैन, राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, संदीप चंद्राकर एवं ग्राम सरपंच कलेन्द्री मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्था आर्टकॉम के “हर आंगन एक पेड़” अभियान के तहत संचालक निशु पाण्डेय एवं उनकी टीम के साथ अमृत सरोवर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद मुक्तिधाम परिसर में सांसद विजय बघेल एवं जनप्रतिनिधियों ने पीपल, बरगद, नीम और आम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच कलेन्द्री मानिकपुरी ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजेश वर्मा, पन्ना चंद्राकर, सचिन चंद्राकर, राजू साहू, चेतन चंद्राकर, कमलेश साहू, चंचल यादव, अजीत चंद्राकर, कुलदीप बैसवाड़े, डॉ. आलोक पाल, राजू सोनकर, शुभम शर्मा, अरविंद पाल, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजकुमार चंद्राकर, रामकुमार धनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button