दुर्ग भाजपा कार्यालय में ओबीसी मोर्चा दुर्ग संभाग की अति आवश्यक बैठक संपन्न, आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन
दीपक कुमार। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश ओबीसी मोर्चा दुर्ग संभाग की अति आवश्यक बैठक सोमवार को दुर्ग भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए भावी रणनीति तैयार की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर तथा दुर्ग संभाग प्रभारी राजेंद्र जायसवाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनीउपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, विभिन्न जिलों के अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर अपने सुझाव रखे। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
Subscribe to my channel


